अक्षय के 52वें जन्मदिन पर 'पृथ्वीराज' का एनाउन्स्मेंट टीज़र रिलीज़!

अक्षय के 52वें जन्मदिन पर 'पृथ्वीराज' का एनाउन्स्मेंट टीज़र रिलीज़!
By Vikas Tiwari

अक्षय कुमार को बॉलीवुड में 27 साल से ऊपर हो चुके हैं और इन सालों में अक्षय ने कई बार साबित किया है की उनसे बड़ा खिलाड़ी बॉलीवुड में कोई नहीं है, अक्षय ने अपने एक्शन, कॉमेडी और रोमांस से दर्शकों के दिलों पर सालों तक राज किया है और आज भी कर रहे हैं.

बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार आज 52 साल के हो गए और उनके सोशल मीडिया एकाउंट्स पर फैन्स की शुभकामनाओं की बाढ़ आ गयी है और अक्षय भी फैन्स को धन्यवाद कहते नहीं थक रहे लेकिन उनके इस जन्मदिन पर उन्हें और उनके फैन्स दोनों को सबसे बड़ा गिफ्ट दिया है यशराज फिल्म्स ने.

अक्षय की आगामी पीरियड ड्रामा 'पृथ्वीराज' जो की भारत के प्रतापी राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है, उनके 52वें जन्मदिन पर इसका एनाउन्स्मेंट टीज़र यशराज फिल्म्स द्वारा जारी कर दिया गया है जिसे देख कर आपकी एक्साइटमेंट बढ़ने वाली है-



टीज़र में कोई डायलाग या किसी किरदार की झलक तो नहीं मिलती है लेकिन युद्ध के मैदान में सैनिकों के नेतृत्व करते पृथ्वीराज चौहान का वीएफऐक्स वर्ज़न देखने को मिलता है और बैकग्राउंड में राजसी भाषा में महाराजअधिराज पृथ्वीराज चौहान के पधारने की घोषणा सुनाई देती है जो की फिल्म की भव्यता दर्शाने के लिए काफी है. अक्षय ने फिल्म का पोस्टर अपने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर किया-



बता दें की खबर ये भी है की फिल्म में पृथ्वीराज की रानी संयोगिता के किरदार में पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर नज़र आएंगी. 'पृथ्वीराज' को डायरेक्ट करेंगे चंद्रप्रकाश द्विवेदी और निर्माता हैं यशराज फिल्म्स. 'पृथ्वीराज' अगले साल दिवाली पर रिलीज़ की जाएगी.

फ़िलहाल अक्षय कुमार की अगली फिल्म फरहाद सामजी के निर्देशन में बन रही 'हाउसफुल 4' होगी जिसमे वे कृति सेनन, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े और राना दग्गुबती के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएँगे. फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load