'द स्काई इज़ पिंक' ट्रेलर: प्यार, कॉमेडी, ट्रेजेडी और ड्रामा

'द स्काई इज़ पिंक' ट्रेलर: प्यार, कॉमेडी, ट्रेजेडी और ड्रामा
By Vikas Tiwari

प्रियंका चोपडा और फरहान अख्तर एक बार फिर 'दिल धड़कने दो' के बाद शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में एक साथ नज़र आने वाले हैं और दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री फिल्म के ट्रेलर में काफी अच्छी लग रही है.

'द स्काई इज़ पिंक' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है, ये कहानी है प्रियंका चोपडा यानी की अदिति और फरहान अख्तर यानी निरेन की जिन्हें प्यार हो जाता है और गलती से अदिति प्रेग्नेंट हो जाती है, जिसके बाद दुनिया में आती है दोनों की बेटी 'आयशा' यानी ज़ायरा वसीम जिसे बड़ा होने पर पल्मोनरी फाइब्रोसिस नाम की जानलेवा बीमारी हो जाती है.

मगर इन सब के बावजूद आयशा अपनी ज़िन्दगी को खुल कर जीती और एन्जॉय करती है और फिल्म भी आपको यही मैसेज देती नज़र आती है. ट्रेलर बढ़िया है और फनी होने के साथ ही काफी ड्रामेटिक भी है. 3 मिनट के ट्रेलर में आपको रोमांस, कॉमेडी, ड्रामा और इमोशंस, सब मिलेगा.



फरहान अख्तर, प्रियंका चोपडा और ज़ायरा वासिम की एक्टिंग अच्छी लग रही है साथ ही जाय्ररा के भाई के किरदार में दिख रहे रोहित सराफ भी अच्छे लगे हैं. 'द स्काई इज़ पिंक' से प्रियंका चोपडा 3 साल बाद किसी बॉलीवुड फिल्म में नज़र आने वाली हैं, उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म प्रकाश झा के निर्देशन में बनी 'जय गंगाजल' थी, वहीँ ज़कायरा वासिम जो की बॉलीवुड को अलविदा कह चुकी हैं उनकी यह आखिरी फिल्म है.

फिल्म का निर्देशन किया है शोनाली बोस ने और निर्माता हैं आरएसवीपी मूवीज, रॉय कपूर फिल्म्स और पर्पल पेब्ब्ल पिक्चर्स. द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load