‘दबंग 3 मोशन पोस्टर’- स्वागत नहीं करेंगे चुलबुल पाण्डेय का!

‘दबंग 3 मोशन पोस्टर’- स्वागत नहीं करेंगे चुलबुल पाण्डेय का!
By Vikas Tiwari

सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दबंग 3 का मोशन पोस्टर' रिलीज़ कर दिया गया है और चुलबुल पाण्डेय को देख कर आपकी एक्साइटमेंट आसमान पर पहुँच जाएगी, जी, स्वागत नहीं करेंगे उनका!

दबंग 3 का मोशन पोस्टर सलमान ने अपने इनस्टग्राम पर फैन्स के साथ शेयर किया, पोस्टर में सलमान, चुलबुल पाण्डेय के किरदार में गुस्से में आगे बढ़ते हैं नज़र आ रहे हैं और उनका स्टाइल आपका दिल जीत लेगा. पोस्टर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, 'आ रहे हैं चुलबुल रॉबिनहुड पाण्डेय, ठीक 100 दिन बाद, स्वागत तो करो हमारा #100DaysToDabanng3' -



इसके दो मतलब हैं, एक, सलमान की दबंग 3 आगे नहीं बढ़ने वाली है क्यूंकि पोस्टर में रिलीज़ डेट 20 दिसम्बर ही नज़र आ रही है और दूसरी जल्द ही फिल्म का ट्रेलर आने वाला है जिसके लिए ये पोस्टर देखने के बाद भाईजान के फैन्स अपनी उत्सुकता थाम नहीं पाएँगे.

बता दें की 'दबंग 3' में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, किचा सुदीप, अरबाज़ खान, माही गिल और साईं मांजरेकर भी नज़र आएँगे. फिल्म का निर्देशन किया है प्रभु देवा ने और निर्माता हैं सलमान खान और अरबाज़ खान. दबंग 3, 20 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load