'सयेरा नरसिम्हा रेड्डी' ट्रेलर: रोंगटे खड़े कर देगा चिरंजीवी का 'नरसिम्हा अवतार'

'सयेरा नरसिम्हा रेड्डी' ट्रेलर: रोंगटे खड़े कर देगा चिरंजीवी का 'नरसिम्हा अवतार'
By Vikas Tiwari

काफी सालों से फिल्मों से लिए ब्रेक के बाद सुपरस्टार चिरंजीवी फिर एक बार सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं, और 'सयेरा नरसिम्हा रेड्डी' का ट्रेल' देख कर एक बात तो साफ़ है की यह वापसी ग्रैंड होने वाली है.

बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म, 'सयेरा नरसिम्हा रेड्डी' का ट्रेलर आखिर कल शाम को रिलीज़ कर दिया गया और फैन्स जितनी उत्सुकता से इसका इंतज़ार कर रहे थे ट्रेलर देखने के बाद उतनी ही उत्सुकता से फिल्म देखने का इंतज़ार कर रहे हैं. सयेरा नरसिम्हा रेड्डी, कहानी है नरसिम्हा रेड्डी की, जो की अंग्रेजों द्वारा भारत और भारतीयों पर हो रहे ज़ुल्मों के खिलाफ सिर्फ आवाज़ नहीं उठाता बल्कि अंग्रेजों की खटिया खड़ी कर देता है और इस काम मे उसके लोग और बाकि राज्यों के राजा भी उसका साथ देने के लिए आगे आते हैं जिसके बाद शरू होता है भारत की आजादी के लिए लड़ा गया है इतिहास का पहला युद्ध.

ट्रेलर से फिल्म वर्ल्ड क्लास नज़र आती है. फिल्म की लोकेशंस. एक्शन, वीऍफ़एक्स, बेकग्राउंड म्यूजिक सब कुछ उत्तम दर्जे का है जिसे देख कर आपको बाहुबली की भी याद आएगी. देखिये -



ट्रेलर में अमिताभ बच्चन, सुदीप, विजय सेथुपति, नयनतारा, तमन्ना भाटिया सभी अपने - अपने लुक में बेहतरीन नज़र आ रहे हैं और ट्रेलर देखते वक़्त आपकी पलकें तक नहीं झपकती. सयेरा नरसिम्हा रेड्डी से, ट्रेलर देखने के बाद बाहुबली जितनी चाहे नहीं, मगर उससे एकम उम्मीद भी नहीं की जा सकती.

फिल्म का निर्देशन किया है सुरेंदर रेड्डी ने, और उनका काम की तारीफ तो ट्रेलर देख कर ही करनी बनती है. निर्माता हैं राम चरण और इसके हिंदी वर्ज़न को डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा. सयेरा नरसिम्हा रेड्डी, 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती के मौके पर पूरे भारत में रिलीज़ की जाएगी.

End of content

No more pages to load