कल रिलीज़ होगा 'वॉर' का नया गाना 'जय जय शिवशंकर'

कल रिलीज़ होगा 'वॉर' का नया गाना 'जय जय शिवशंकर'
By Vikas Tiwari

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर आगामी एक्शन थ्रिल्लर फिल्म 'वॉर' रिलीज़ से पहले ही अपने ज़बरदस्त ट्रेलर से दर्शकों को उत्साहित करने में कामयाब रही है और फिल्म का गाना 'घुँघरू' भी ख़ूब ट्रेंड कर रहा है.

फिल्म का ज़बरदस्त प्रोमोशन जारी रखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने इसका एक और गाना रिलीज़ करने के ऐलान किया है जिसका टाइटल है 'जय जय शिवशंकर'.

ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन, जो की इस फिल्म में पहली बार टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आने वाले हैं, उन्होंने इस गाने से उनका और टाइगर का एक लुक अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, 'Mood hai भयंकर, #जयजयशिवशंकर Song out Tom', देखिये -



गाने की इस तस्वीर में ऋतिक और टाइगर दोनों ही पूरी तरह होली के मूड और रंगों में रंगे हुए डांस करते और एन्जॉय करते हुए नज़र आ रहे हैं. 'जय जय शिवशंकर' हमें सुनने और देखने को कल मिलेगा और लगता है 'घुँघरू' के बाद, फैन्स को 'वॉर' से एक और सुपरहिट ट्रैक मिलने वाला है.

बता दें की 'वॉर' एक आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमे हमें, ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ ही वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी. फिल्म का निर्देशन किया है सिद्दार्थ आनंद ने और निर्माता हैं यशराज फिल्म्स. वॉर, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load