इंतज़ार ख़त्म! ये रहा 'हाउसफुल 4' से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक!

इंतज़ार ख़त्म! ये रहा 'हाउसफुल 4' से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक!
By Vikas Tiwari

अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' का दर्शक बड़ी उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं. हाउसफुल सीरीज की इस अगली फिल्म के पोस्टर्स आज रिलीज़ किये जाने थे और आखिरकार इंतज़ार ख़त्म हो गया है और फिल्म से अक्षय का फर्स्ट लुक सामने आ गया है जो की बहुत ही मजेदार है. कुछ ही देर पहले अक्षय ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर हाउसफुल 4 से उनका फर्स्ट लुक शेयर किया जिसमे अक्षय के दोनों, साल 1419 और साल 2019 के किरदारों का रूप हमें देखने को मिल रहा है और पोस्टर्स देख कर आपकी एक्साइटमेंट अगले लेवल पर पहुँचने वाली है. देखिये -



अक्षय कुमार पोस्टर में अपने साल 1419 के किरदार, 'राजकुमार बाला' के रूप में धनुष बाण पकडे गुस्से में किसी पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं और नीचे लिखा है 'बाला, शैतान का साला' और दूसरे पोस्टर में अक्षय का 2019 का किरदार, हैरी है जो की 'बाला' की तस्वीर के साथ खड़ा है.

पोस्टर्स मजेदार हैं और लगता है मिशन मंगल के बाद, अक्षय के खाते में एक और 200 करोड़ी फिल्म आने के लिए तैयार है. बता दें की हाउसफुल 4, एक पुनर्जनम के बेकड्रॉप पर आधारित कॉमेडी फिल्म है जिसमे अक्षय की ही तरह सभी किरदार, हमें साल 1419 और 2019, दो अलग अलग रूप में नज़र आएँगे.

फिल्म का ट्रेलर भी हमें जल्द ही, यानी 27 सितम्बर को देखने को मिलेगा. फिल्म का निर्देशन किया है फरहाद सामजी ने और निर्माता हैं साजिद नडीआड़वाला और फॉक्स स्टार स्टूडियोज. 'हाउसफुल 4', 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load