'हाउसफुल 4' ट्रेलर: दिवाली पर धमाका करने को तैयार अक्षय कुमार!

'हाउसफुल 4' ट्रेलर: दिवाली पर धमाका करने को तैयार अक्षय कुमार!
By Vikas Tiwari

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति खरबंदा, कृति सेनन और पूजा हेगड़े स्टारर इस साल की मोस्ट एवटेड ग्रैंड कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 4' का ट्रेलर आखिर रिलीज़ हो गया है जो की अक्षय के फैन्स के लिए दिवाली से पहले ही दिवाली आने की तरह है. कहानी शुरु होती है साल 1419 में भारत के राज्य सितमगढ़ से, जहाँ राजकुमारी मधु (कृति सेनन), राजकुमारी माला (पूजा हेगड़े) और राजकुमारी मीना (कृति खरबंदा) का स्वयंवर होता है और 'राजकुमार बाला देव सिंह', (अक्षय कुमार) नर्तकी 'बांगड़ू महाराज' (रितेश देशमुख) और धरम्पुत्र (बॉबी देओल) को तीनो राजकुमारियों से प्यार हो जाता है मगर उनकी कहानी पूरी नहीं हो पाती क्यूंकि इसके बाद उनके राज्य पर हमला हो जाता है.

कहानी आगे बढती है 2019 में, जहाँ इन सभी किरदारों को दोबारा जन्म हो चूका है और हैरी (अक्षय कुमार) को अपने पिछले जन्म के बारे में सब याद आ जाता है और वह अपने पिछले जनम के बाकि साथियों को ढूंढ कर, वापस सबको आपस में मिलाना चाहता है लेकिन पिछले जन्म की जोड़ियाँ इस जन्म में बदल चुकी हैं और इस काम में हैरी को जो दिक्कतें आती हैं वो कहानी में एक मजेदार मोड़ ले आती हैं. देखिये -



ट्रेलर बहुत ही फनी और मजेदार है और साथ ही विज़ुअल्स और वीऍफ़एक्स भी बहुत ही बढ़िया क्वालिटी के हैं, जिससे एक बात साफ़ है की हाउसफुल 4 का बजट काफी बड़ा होगा. फिल्म के ग्रैंड सेट और जो थोड़ा बहुत एक्शन है, वो आपको 'बाहुबली' की भी याद दिलाता है.

सभी कलाकार अपने - अपने किरदारों में अच्छे लग रहे हैं और कॉमेडी सीन्स भी बढ़िया दिखाई दे रहे हैं. नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का किरदार ट्रेलर में कुछ सेकंड की प्रेजेंस में भी अपनी छाप छोड़ता नज़र आ रहा है. कुल मिलकर दिवाली पर इस बार अक्षय कुमार और टीम धमाका करने के लिए तैयार हैं.

'हाउसफुल 4' का निर्देशन किया है फरहाद समजी ने और निर्माता हैं फॉक्स स्टार स्टूडीओज़ और नडीआड़वाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट. फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सेनन, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े, बूबी देओल, राणा दग्गुबती, चंकी पाण्डेय, रणजीत, बोमन ईरानी और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी नज़र आएँगे. हाउसफुल 4, 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load