'मर्दानी 2' टीज़र: मुजरिमों की खटिया खड़ी करती ‘शिवानी शिवाजी रॉय’

'मर्दानी 2' टीज़र: मुजरिमों की खटिया खड़ी करती ‘शिवानी शिवाजी रॉय’
By Vikas Tiwari

'मरदानी' से सबको हैरान करने के बाद रानी मुखर्जी अब 'मरदानी 2 ' लेकर आने के लिए तैयार हैं कुछ दिन पहले ही फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था और आपकी उत्सुकता बढाने के लिए गोपी पुथरण के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का ज़बरदस्त एतासेर भी जारी हो गया है और रानी मुख़र्जी मुजरिमों की चमड़ी उधेड़ती नज़र आ रही हैं.

जी हाँ, मर्दानी 2 के टीज़र में रानी मुख़र्जी का 'चंडी' अवतार हमें देखने को मिल रहा है. टीज़र की शुरुआत में रानी और उनकी टीम कहीं रेड करते नज़र आ रहे हैं जिसके बाद रानी का ज़बरदस्त डायलाग 'अब तू किसी लड़की को हाथ लगा कर तो दिखा, तुझे इतना मारूंगी की ततेरी त्वचा से तेरी उम्र का पता नहीं लगेगा', सुनाई देता है और रानी हमें मुजरिमों की चमड़ी उधेड़ती दिखाई देती हैं.

टीज़र में रानी का यह अवतार फैन्स की उत्सुकता ज़रूर बढाने वाला है और रानी की एक्टिंग भी इंटेंस नज़र आ रही है. देखिये -



'मर्दानी 2', 2014 में आई फिल्म 'मर्दानी' का सिक्वल है जिसमे रानी मुखर्जी हमें सीनियर इंस्पेक्टर 'शिवानी शिवाजी रॉय' का किरदार निभाती नज़र आई थी, फिल्म को डायरेक्ट किया था प्रदीप सरकार ने मगर इसके सीक्वल 'मर्दानी 2' का निर्देशन किया है गोपी पुथरण ने.

रानी मुख़र्जी के अलावा फिल्म में, विक्रम सिंह चौहान, श्रुति बापना, राजेश शर्मा और सुधांशु पाण्डेय भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएँगे. मर्दानी 2 के निर्माता हैं आदित्य चोपड़ा और फिल्म रिलीज़ होगी 13 दिसम्बर को.

End of content

No more pages to load