सलमान खान नहीं बल्कि ये शख्स करेगा 'दबंग 3' का प्रोमोशन!

सलमान खान नहीं बल्कि ये शख्स करेगा 'दबंग 3' का प्रोमोशन!
By Vikas Tiwari

सलमान खान जल्द ही अपनी सुपरहिट फिल्म फ्रैंचाइज़ी 'दबंग' की अगली फिल्म दबंग 3 से दर्शकों को फिर से चुलबुल पाण्डेय की चुलबुले किरदार में एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं और फैन्स भी पाण्डेय जी का सिल्वर स्क्रीन पर फिर से स्वागत करने के लिए तैयार हैं.

सलमान की आखिरी फिल्म 'भारत' के बॉक्स ऑफिस पर ठीक - ठाक प्रदर्शन करने के बाद फैन्स और सलमान, दोनों को ही 'दबंग 3' काफी उम्मीदें हैं और इसीलिए सलमान इसके प्रोमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं मगर सलमान, दबंग 3 का प्रोमोशन खुद करते नहीं नज़र आएँगे, जी यह बात सलमान ने खुद ट्वीट करके बतायी. देखिये -



फिल्म के इस प्रोमोशनल टीज़र में चुलबुल पाण्डेय बता रहे हैं की वे ही 'दबंग 3' का प्रोमोशन करते हुए दिखेंगे. सलमान ने अपने ट्विटर हैंडल पर नाम भी बदल कर चुलबुल पाण्डेय रख लिया है.

प्रोमोशन का यह तरीका नया नहीं है लेकिन बढ़िया है और सलमान की फिल्म के लिए फायदेमंद हो सकता है. दबंग 3 का निर्देशन किया है प्रभु देवा ने और निर्माता हैं सलमान खान, अरबाज़ खान और निखिल द्विवेदी.

सलमान खान के साथ ही दबंग 3 में, कीचा सुदीप, सोनाक्षी सिन्हा, साई मांजरेकर, अरबाज़ खान, माही गिल, टिन्नू आनंद, निकितिन धीर, नवाब शाह, पंकज त्रिपाठी और महेश मांजरेकर भी अहम किरदारों में दिखेंगे. फिल्म 20 दिसम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load