उजड़ा चमन ट्रेलर: 'सोनू के टीटू' के बाद सनी सिंह फिर हंसाने के लिए तैयार!

उजड़ा चमन ट्रेलर: 'सोनू के टीटू' के बाद सनी सिंह फिर हंसाने के लिए तैयार!
By Vikas Tiwari

'प्यार का पंचनामा 2' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के बाद एक्टर सनी सिंह हमें फिर से ख़ूब हंसाने के लिए तैयार हैं उनकी आगामी कॉमेडी फिल्म 'उजड़ा चमन' के ज़रिये और जैसा की नाम से आपको पता चल भी रहा है, फिल्म में सनी हमें एक आधे गंजे अवतार में नज़र आएँगे.

'उजड़ा चमन' कहानी है चमन कोहली की, जो एक 30 साल का प्रोफेसर है और अपने गंजेपैन के कारण 30 की उम्र में ही 40 का लगता है. सब उसे उसके गंजेपन की वजह से चिढाते हैं और उसका मजाक उड़ाते हैं.

इसी गंजेपन के कारण उसकी शादी भी नहीं हो रही है क्यूंकि कोई भी लड़की गंजा पति नहीं चाहती और उसकी उम्र भी निकली जा रही है, ऐसे में वह शादी के लिए और सर पे बाल उगाने के लिए किन हालात से गुज़रता है और क्या - क्या करता है, यह इस फिल्म में कॉमेडी के ज़रिये दर्शाया गया है. फिल्म का ट्रेलर बहुत ही मजेदार और मनोरंजक है देखिये-



इस फिल्म से बहुत से लोग खुद को जोड़ कर देख पाएँगे, खासकर कम उम्र में गंजे होने वाले लोग जिनका अक्सर मज़ाक बनाया जाता है. सनी सिंह अपने किरदार में, एक परेशान और निराश आदमी के रूप में परफेक्ट लग रहे हैं और फिल्म के सह कलाकारों की भी एक्टिंग ट्रेलर में तारीफ के लायक है.

उजड़ा चमन का निर्देशन किया है अभिषेक पाठक ने और निर्माता हैं कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक. फिल्म में सनी सिंह के साथ, मानवी गगरू, सौरभ शुक्ला, अतुल कुमार, ग्रुशा कपूर, गगन अरोड़ा, करिश्मा शर्मा, ऐश्वर्या सखुजा और शरीब हाश्मी भी अहम किरदारों में दिखेंगे. फिल्म 8 नवम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load