खूबसूरत है 'मरजावां' के रोमांटिक गाने 'तुम ही आना' में सिद्धार्थ-तारा की केमिस्ट्री

खूबसूरत है 'मरजावां' के रोमांटिक गाने 'तुम ही आना' में सिद्धार्थ-तारा की केमिस्ट्री
By Vikas Tiwari

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की आगामी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'मरजावां' का खूबसूरत गाना 'तुम ही आना' रिलीज़ हो गया है और गाने के साथ - साथ, विडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया की रोमांटिक केमिस्ट्री भी बेहतरीन और खूबसूरत है.

'तुम ही आना' को गाया है जुबिन नौटियाल ने, लिखा है कुनाल वर्मा ने और म्यूजिक दिया है पायल देव ने. गाना बहुत ही रोमांटिक है और म्यूजिक सॉफ्ट है जो की फैन्स को बेहद पसंद आने वाला है. विडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया की रोमांटिक केमिस्ट्री इसे और भी बढ़िया बनाती है और तारा और सिड के एक्सप्रेशंस ने गाने में जान डाल दी है. देखिये -


तुम ही आना को अगर इस साल का 'लव एंथम' कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा, यह ऐसा गाना है जो फिल्म के आने के बाद गायब नहीं होगा, फिल्म चाहे जैसी निकले, मगर ये गाना आपके साथ ज़रूर रहेगा और काफी समय तक आपको टीवी और रेडियो पर सुनाई देता रहेगा.

बता दें की मरजावां में, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया के साथ ही फिल्म में रितेश देशमुख और राकुल्प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएँगे. फिल्म में रितेश अपने करियर में पहली बार एक बौने का किरदार निभाते दिखेंगे. मरजावां का निर्देशण किया है मिलाप जावेरी ने और निर्माता हैं टी सीरीज और एमे एंटरटेनमेंट. फिल्म 8 नवम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load