घोस्ट का नया गाना 'जनमो जनम' हुआ रिलीज़

घोस्ट का नया गाना 'जनमो जनम' हुआ रिलीज़
By Vikas Tiwari

सनाया ईरानी और शिवम भार्गव अभिनीत, विक्रम भट्ट की आगामी हॉरर फिल्म 'घोस्ट' आपको 18 अक्टूबर को डराने के लिए तैयार है, लेकिन रिलीज़ से पहले फिल्म के निर्माता फैन्स को इसके मधुर म्यूजिक से ट्रीट कर रहे हैं और फिल्म का अगला गाना भी रिलीज़ हो गया है.

बैक टू बैक शानदार गानों को जारी करते हुए, फिल्म के निर्माताओं ने प्रशंसकों में फिल्म लिए उत्साह बढ़ाने में कामयाबी हासिल की है और गानों की इस लिस्ट में अगला नंबर है 'जनमों - जनम' है.

शकील आज़मी द्वारा लिखित और नईम - शब्बीर द्वारा रचित जन्मों - जनम को गाया है यासीर देसाई ने. यह एक रोमांटिक गीत है, जो सनाया और शिवम दोनों के किरदारों के बीच की अनकही रोमांटिक फीलिंग्स को दर्शाता है. वीडियो यहां देखें -



विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित और वाशु भगनानी और विक्रम भट्ट द्वारा निर्मित फिल्म 'घोस्ट', एक भारतीय मूल के राजनेता करण खन्ना (शिवम भार्गव) की कहानी है, जिसकी पत्नी की एक भूत द्वारा हत्या हो जाती है और उसके निर्दोष होने का भार उसकी वकील सिमरन सिंह (सनाया इरानी) पर आ जाता है.

फिल्म में सनाया ईरानी, शिवम भार्गव और गैरी हेरन मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे. घोस्ट 18 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है.

End of content

No more pages to load