ऋतिक रौशन और टाइगर श्रॉफ की मेगा एक्शन फिल्म 'वॉर' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. फिल्म ने हिंदी वर्ज़न से 51.60 करोड़ रुपये कमाए थे जो की किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा रहा था और अब इसके बाद 'वॉर' ने एक और मकाम हासिल कर लिया है.
सिद्धार्थ आनंद की वॉर ने सिर्फ 3 दिन में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. जी, वॉर ने दूसरे दिन 23.10 करोड़ और तीसरे दिन 21.30 करोड़ रुपये कमाए. बाकी भाषाओँ में फिल्म ने पहले 3 दिनों में 4.15 करोड़ रुपये की कमाई की और कुल आंकड़ा रहा 100.15 करोड़ रुपये.
'वॉर' यह मकाम हासिल करने वाली, 'धूम 3', 'सुलतान', 'टाइगर जिंदा है' और 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान' के बाद, पांचवीं फिल्म बन गयी है. क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट कर ये जानकारी दी -
#War#Hindi: Wed 51.60 cr, Thu 23.10 cr, Fri 21.30 cr. Total: ₹ 96 cr.#Tamil + #Telugu: Wed 1.75 cr, Thu 1.25 cr, Fri 1.15 cr. Total: ₹ 4.15 cr.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 5, 2019
Total: ₹ 100.15 cr#India biz.
जिस रफ़्तार से ऋतिक और टाइगर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कर रही है, कल सन्डे और फिर दसेहरे की भी छुट्टी होने के कारण फिल्म को और भी फायदा होने की उम्मीद है और जल्द ही यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकती है.
'वॉर' में ऋतिक रौशन और टाइगर श्रॉफ के साथ ही वानी कपूर, आशुतोष राणा, अनुप्रिया गोएंका और दिपन्निस्ता शर्मा भी एहम भूमिकाओं में नज़र आये हैं. वॉर का निर्देशन किया है सिद्दार्थ आनंद ने और निर्माता हैं यशराज फिल्म्स.


