‘वॉर’ ने तोडा सलमान की ‘भारत’ का रिकॉर्ड, 5 दिन में इतनी कमाई!

‘वॉर’ ने तोडा सलमान की ‘भारत’ का रिकॉर्ड, 5 दिन में इतनी कमाई!
By Vikas Tiwari

ऋतिक रौशन और टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'वॉर' ने पहले दिन 53.35 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई करने के बाद वीकेंड पर भी बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त प्रदर्शन किया है और सलमान खान की 'भारत' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस मेगा एक्शन फिल्म ने 3 दिन में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था और शनिवार और रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर' का ही दबदबा रहा. शनिवार को फिल्म ने 27.60 करोड़ रुपये की और रविवार को 36.10 करोड़ की कमाई की जो की सन्डे के दिन की इस साल की हाईएस्ट कलेक्शन रही और इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई लगभग 160 करोड़ पहुँच गयी है.

वॉर ने सिर्फ पांच दिन में ही केसरी, टोटल धमाल, साहो (हिंदी वर्ज़न), गली बॉय और छिछोरे के लाइफटाइम कलेक्शंस को पछाड़ दिया है सतह ही सलमान की 'भारत' के 5 दिन की आंकड़े को भी, जिसने पहले पांच दिन में 150 करोड़ का बिज़नस किया था. क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी -



बता दें की गाँधी जयंती के मौके पर रिलीज़ हुई 'वॉर' में, ऋतिक रौशन और टाइगर श्रॉफ के साथ वानी कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखी हैं. आशुतोष राणा, अनुप्रिया गोएंका, सोनी राज़दान और दीपान्निता शर्मा ने भी फिल्म में अहम् भूमिकाएँ निभायी हैं. फिल्म के निर्देशन किया है सिद्धार्थ आनंद ने और निर्माता हैं यशराज फिल्म्स.

End of content

No more pages to load