By Vikas Tiwari
ऋतिक रौशन और टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'वॉर' शायद यह ठान कर आई है की वह बॉक्स ऑफिस पर कई रिकार्ड्स ध्वस्त कर के रहेगी, पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई का आंकड़ा छूने के बाद से फिल्म लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रही है और सोमवार तक फिल्म लगभग 190 करोड़ की कमाई कर भी चुकी थी.
दसेहरा होने के कारण मंगलवार को भी फिल्म की कमाई में उछाल आना तय था और आया भी. वॉर ने शुरुआती आकंड़ों के मुताबिक दसेहरे के दिन लगभग 27 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके हिसाब से अब तक का बॉक्स ऑफिस आंकड़ा 215 करोड़ के पार पहुँच गया है.
ट्रेड पंडितों का मानना है की इस रफ़्तार से सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म के लिए 300 करोड़ का आंकड़ा भी कोई बड़ी बात नहीं है. 200 करोड़ के बजट पर बनी 'वॉर' अपना बजट कलेक्ट कर चुकी है और यह कहना गलत नहीं की फिल्म सुपरहिट है.
बता दें की 'वॉर' में ऋतिक रौशन और टाइगर श्रॉफ के अलावा अनुप्रिया गोएंका, आशुतोष राणा, सोनी राज़दान, दीपान्निता शर्मा भी अहम् किरदारों में नज़र आये हैं. फिल्म का निर्देशन किया है सिद्धार्थ आनंद ने और निर्माता हैं यशराज स्टूडियोज.
'वॉर' 200 करोड़ पार! दशहरे पर बेहतरीन कमाई, ये रहा आंकड़ा
-
Wednesday, October 09, 2019


