By Vikas Tiwari
बाटला हाउस के 'साकी - साकी' के बाद नोरा फतेही एक बार फिर अपने मनमोहक अवतार में दर्शकों का दिल जीतने के लिए, 'मरजावां' के आइटम नंबर 'एक तो कम जिंदगानी में, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ हॉटनेस और ग्लैमर का तड़का लगाती नज़र आ रही हैं.
फिल्म का यह गाना रिलीज़ हो चुका है और विडियो में नोरा फतेही को आप देखते ही रह जाएँगे. गाने में उनकी मौजूदगी ने ही इसे सुपरहिट बना दिया है. ये नोरा का ही कमाल है की रिलीज़ होने के सिर्फ घंटे में ही गाने को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चूका है. गाने को गाया है नेहा कक्कड़ और यश नर्वेकर ने, लिखा है तनिष्क बागची ने और म्यूजिक दिया है तनिष्क बागची ने. देखिये विडियो -
मरजावां के गाने 'एक तो कम जिंदगानी' में नोरा फतेही का हॉटनेस का तड़का!
-
Thursday, October 10, 2019
मरजावां का म्यूजिक सुपरहिट है और इससे पहले 'तुम ही आना' भी ऑडियंस को बहुत पसंद आया था. बता दें की यह गाना 1986 में आई फिरोज खान स्टारर फिल्म 'जांबाज़' के गाने 'प्यार दो प्यार लो' के रीक्रिएटेड वर्ज़न है. ओरिजिनल गाने में रेखा नज़र आई थी और उसे गाया था सपना मुख़र्जी ने.
मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी मरजावां में हमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख के साथ तारा सुतारिया और राकुल्प्रीत सिंह भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. फिल्म के निर्माता हैं टी सीरीज और एमे एंटरटेनमेंट और यह रिलीज़ होगी 15 नवम्बर को.


