मोतीचूर-चकनाचूर ट्रेलर: दिलचस्प है नवाज़ुद्दीन - अथिया की केमिस्ट्री!

मोतीचूर-चकनाचूर ट्रेलर: दिलचस्प है नवाज़ुद्दीन - अथिया की केमिस्ट्री!
By Vikas Tiwari

नवाज़ुद्दीन सिद्दकी और अथिया शेट्टी की आगामी कॉमेडी फिल्म 'मोतीचूर-चकनाचूर' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है और नवाज़ुद्दीन और अथिया की केमिस्ट्री फिल्म में बेहद बढ़िया और दिलचस्प है जो आपको काफी हंसाने वाली है.

यह फिल्म कहानी है पुष्पिंदर त्यागी (नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी) की, जो की 36 वर्ष की आयु में भी कुंवारे फिर रहे हैं एक दुल्हन का तलाश में, पुष्पिंदर को बस लड़की चाहिए वह किसी से भी शादी करने के लिए तैयार है, फिर उसकी मुलाकात होती है एनी (अथिया शेट्टी) से, जिसे एनआरआई लड़का ही चाहिए और वह दुबई जाने के लालच में पुष्पिंदर को नापसंद करते हुए भी उससे शादी के लिए राज़ी हो जाती है और उसके बाद कहानी में बड़ा ही मजेदार मोड़ आता है.

ट्रेलर से फिल्म काफी मजेदार नज़र आती है, नवाज़ुद्दीन की की एक्टिंग को बेहतरीन है ही मगर अथिया शेट्टी यहाँ हमें अपनी एक्टिंग से हैरान करती नज़र आ रही हैं. उनकी एक्टिंग और एक्सप्रेशंस बेहद बढ़िया हैं और किरदार पर उनकी पकड़ भी अच्छी लग रही है. देखिये ट्रेलर -



मोतीचूर - चकनाचूर का निर्देशन किया है देबमित्र बिस्वाल ने और निर्माता हैं वायाकॉम 18 पिक्चर्स. फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अथिया शेट्टी के अलावा संजीव वत्स, विभा छिब्बर, भूमिका दुबे और उषा नागर भी अहम्क किरदारों में नज़र आएँगे. मोतीचूर-चकनाचूर, 15 नवम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load