हाउसफुल 4 के गाने में 'भूत सौंग' में अक्षय का भूत उतारते नवाज़ुद्दीन

हाउसफुल 4 के गाने में 'भूत सौंग' में अक्षय का भूत उतारते नवाज़ुद्दीन
By Vikas Tiwari

अक्षय कुमार की आगामी पुनर्जनम कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 4' से 'बाला - शैतान का साला' जैसे गाने से दर्शकों को हंसाने के बाद अब निर्माताओं ने फिल्म का एक और फनी गाना 'भूत सौंग' रिलीज़ कर दिया है और विडियो में हमें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी एक बाबा के अवतार में, अक्षय कुमार के किरदार का भूत उतारते नज़र आ रहे हैं .

गाने को गाया है मिका सिंह और फरहाद सामजी ने, म्यूजिक दिया है फरहद सामजी और संदीप शिरोडकर ने लिखा है फरहाद सामजी ने. विडियो फनी है और बाबा के किरदार में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अक्षय का भूत उतारने के साथ ही अपनी ही पिछली फिल्मों और सेक्रेड गेम्स से कुछ डायलॉग्स मारते भी नज़र आ रहे हैं. देखिये विडियो -



फैन्स अब उत्सुकता से बस फिल्म के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं और फिल्म के लिए दर्शकों की उत्सुकता देखते हुए लगता है की अक्षय कुमार, मिशन मंगल के बाद फिर से एक 200 करोड़ी फिल्म देने के लिए तैयार हैं.

हाउसफुल 4 का निर्देशन किया है फरहाद सामजी ने और निर्माता हैं साजिद नडीआडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियोज. हाउसफुल 4, दिवाली से दो दिन पहले 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load