By Vikas Tiwari
मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म मरजावां एमिन सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री रोमांटिक होने के साथ ही बहुत इमोशनल भी है और फैन्स को ये केमिस्ट्री बेहद पसंद आ रही है. 'तुम ही आना' जैसे इमोशनल गाने से दर्शकों को भी इमोशनल करने के बाद अब फिल्म के निर्माताओं ने अरिजीत सिंह की मधुर आवाज में मरजावां से एक और रोमांटिक उर इमोशनल गाना 'थोडी जगह' जारी कर दिया है.
अरिजीत सिंह की आवाज़ के साथ, तनिष्क बागची के संगीत और रश्मि विराग द्वारा लिखे खूबसूरत बोल गाने को बेहतरीन बनाते हैं. यह गीत बहुत ही शानदार और मनमोहक है और अब शयाब यह कहा जा सकता है की मरजावां इस साल की सबसे बढ़िया एल्बम साबित हो सकती है. देखिये विडियो -
मरजावां का इमोशनल और दर्दभरा गीत 'थोडी जगाह' रिलीज़!
-
Friday, October 18, 2019
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया के साथ - साथ मरजावां में रितेश देशमुख और रकुलप्रीत सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखेंगे. यह दूसरी बार है जब सिद्धार्थ और रितेश एक साथ करने वाले हैं इससे पहले दोनों एक विलेन में साथ दिखाई दिए थे.
फिल्म का निर्देशन किया है मिलाप जावेरी ने और निर्माता हैं भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी. मरजावां, 15 नवंबर को रिलीज होगी.


