'वॉर' पहुंची बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ पार!

'वॉर' पहुंची बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ पार!
By Vikas Tiwari

ऋतिक रौशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर की फिल्म 'वॉर' इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड हिट फिल्म बन कर सामने आई है. फिल्म ने न सिर्फ आज तक की सबसे बड़ी फर्स्ट डे ओपनिंग ली (51.60 करोड़) बल्कि इसके साथ ही औ भी कई रिकॉर्ड बना दिए जिनमे सलमान खान की 'भारत, विकी कौशल की 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और शहीद कपूर की 'कबीर सिंह' को पछाड़ना शामिल है.

इसके बाद सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म का अगला टार्गेट था 300 करोड़ के आंकड़े को छूना जो की रविवार को वॉर ने कर दिखाया. तीसरे शुक्रवार 'वॉर' ने 2.80 करोड़ और शनिवार को 4.35 करोड़ की कमाई की थी और फिल्म का कुल आंकड़ा पहुँच गया था 295.75 करोड़.
रविवार को भी वॉर से अच्छे प्रदर्शन की ही उम्मीद थी और उम्मीद के मुताबिक ही फिल्म ने लगभग 6 करोड़ रुपये के आस पास बॉक्स ऑफिस से जुटाए और इसके साथ ही फिल्म की कमायी 300 करोड़ से आगे निकल चुकी है और 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली बॉलीवुड की आठवीं फिल्म बन गयी है.

गौरतलब है की बॉक्स ऑफिस पर प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की 'द स्काई इज पिंक' और सैफ अली खान की 'लाल कप्तान भी मिल कर 'वॉर' की आंधी को रोकने में नाकामयाब रही थी और अब भी सिनेमाघरों में 'वॉर' का ही जलवा कायम है. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता हैं यशराज स्टूडियोज और फिल्म 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती के मौके पर रिलीज़ हुई थी.

End of content

No more pages to load