दबंग 3 ट्रेलर जारी! स्वागत तो कीजिये चुलबुल पाण्डेय का!

दबंग 3 ट्रेलर जारी! स्वागत तो कीजिये चुलबुल पाण्डेय का!
By Vikas Tiwari

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की बहुप्रतीक्षित ' दबंग 3' का ट्रेलर आखिर कल शाम जारी कर ही दिया गया और फैन्स इसे देख - देख कर उतावले हुए जा रहे हैं, जी हाँ, इस बार पाण्डेय जी और भी ज्यादा चुलबुले अवतार में नज़र जो आने वाले हैं.

ट्रेलर में हमें चुलबुल पाण्डेय और उनकी सेक्सी धर्मपत्नी रज्जो के दर्शन तो करने को मिल ही रहे हैं साथ ही इस बार सलमान की जवानी की मोहब्बत (साई मंजरेकर) से भी मिलने का मौका मिल रहा है. फिल्म में साई मंजरेकर, एक युवा चुलबुल पाण्डेय की प्रेमिका का किरदार निभाती नज़र आएंगी और ट्रेलर से दोनों की प्रेम कहानी भी मसालेदार नज़र आ रही है.

प्रेम कहानी हो तो विलन होना भी अनिवार्य है और इस फिल्म में इस युवा चुलबुल पाण्डेय की ज़िन्दगी के विलन का किरदार निभाते दिख रहे हैं कीचा सुदीप, जिससे चुलबुल कई साल बाद बदला लेते हैं, बदला किस बात का है यह देखिये ट्रेलर में -



ट्रेलर से तो फिल्म एक ज़बरदस्त मसाला फिल्म ही नज़र आ रही है जो सलमान के फैन्स को ज़रूर पसंद आएगी. प्रभु देवा के निर्देशन में बनी दबंग 3, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल में रिलीज़ की जाएगी.

फिल्म में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, साई मंजरेकर, अरबाज़ खान, माही गिल, कीचा सुदीप, टिन्नू आनंद, निकितिन धीर, नवाब शाह, पंकः त्रिपाठी, और महेश मंजरेकर अहम् किरदारों में दिखेंगे. दबंग 3, 20 दिसम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load