By Vikas Tiwari
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 4' रिलीज़ हो गयी और फिल्म को ठीक - ठाक रिव्यु भी मिल गए. अक्षय के फैन्स फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़े और पहले दिन की कमाई का आंकड़ा पहुंचा दिया 19 करोड़ पर, दिवाली वीकेंड के करण फिल्म की कमाई में आगे भी उछाल आनी चाहिए थी मगर ऐसा हुआ नहीं.
फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी हाउसफुल 4 ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 18.81 करोड़ की कमाई की और तीसरे दिन दिवाली के कारण कमाई का आंकड़ा गिर कर लगभग 12 करोड़ पर आ गया है और कुल वीकेंड कमाई रही 50 करोड़ जो की उम्मीद से काफी कम है.
हाउसफुल 4 का बजट लगभग 80 करोड़ रुपये के आस - पास है और ऐसे में फिल्म को एवरेज कहलाने के लिए भी कम से कम 100 करोड़ का आंकड़ा छूना पड़ेगा जो की फ़िलहाल तो मुश्किल ही नज़र आ रहा है. आज भी छुट्टी होने का कारण फिल्म की कमाई में कुछ उछाल देखने को मिल सकता है अब देखना यह है की अक्षय की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी लाज बचाने में कामयाब रह पाती है या नहीं.
हाउसफुल में अक्षय कुमार के साथ, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति खरबंदा, कृति सेनन और पूजा हेगड़े भी अहम् किरदारों में नज़र आये हैं. फिल्म का निर्देशन किया है फरहाद समजी ने और निर्माता हैं साजिद नडीआड़वाला और फॉक्स स्टार स्टूडियोज़.
हाउसफुल 4: इतनी हुई पहले वीकेंड कमाई!
-
Monday, October 28, 2019


