अगले महीने से 'राधे' की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान!

अगले महीने से 'राधे' की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान!
By Vikas Tiwari

सलमान खान ईद के शुभ अवसर पर अपने फैन्स के लिए हर बार एक फिल्म लेकर ज़रूर आते हैं और संजय लीला भंसाली की 'इंशाल्लाह' के बंद होने के बाद उन्होंने अगली एक्शन फिल्म 'राधे' की घोषणा करने में ज्यादा समय नहीं लगाया ताकि फिल्म को वक़्त पेर रिलीज़ किया जा सके और सलमान के फैन्स को आधी ईदी तभी मिल गयी जब प्रभु देवा के निर्देशन में बनने वाली राधे का मोशन पोस्टर रिलीज़ हुआ.

अब आपके उत्साह को बढ़ाते हुए हम आपके लिए राधे से जुडी एक और खबर लेकर आये हैं और ओव ये की, सूत्रों के अनुसार, सलमान, जो की फिलहाल दबंग 3 के प्रचार में व्यस्त हैं, वह बिना समय गंवाए अगले महीने से ही राधे की शूटिंग शुरू करने वाले हैं.



जी हां, सही पढ़ा आपने, फिल्म का पहला शेड्यूल महबूब स्टूडियो, मुंबई में शुरू किया जाएगा जिसे ख़त्म करने के बाद सलमान फिर से दबंग 3 के प्रमोशन में जुट जाएँगे और रिलीज़ के बाद अगला स्केड्यूल शुरु होगा.

सलमान खान की दबंग 3 इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और फिल्मके ट्रेलर से लगता है की सलमान एक बार फिर बॉलीवुड में तूफान लाने के लिए तैयार हैं. दबंग 3 में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज़ खान, किचा सुदीप, माही गिल और साई मांजरेकर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. प्रभु देवा द्वारा निर्देशित, दबंग 3, 20 दिसंबर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load