सलमान खान की 'राधे' की शूटिंग शुरु!

सलमान खान की 'राधे' की शूटिंग शुरु!
By Vikas Tiwari

सलमान खान जल्द ही हमें सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक बार फिर रोमांस और एक्शन करते हुए चुलबुल पाण्डेय की अवतार में नज़र आने वाले हैं. दबंग 3 अभी रिलीज़ भी नहीं हुई है की इससे पहले ही सलमान ने अपनी अगली फिल्म 'राधे' की भी शूटिंग कर दी है.

जी, सलमान ने कुछ देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर फिल्म की शूटिंग से पूरी टीम के साथ एक तस्वीर साझा की जिसमे, उनके साथ फिल्म के मुख्य कालाकार दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ भी नज़र आ रहे हैं सदात ही सोहेल खान, प्रभु देवा और रणदीप हूडा भी मौजूद हैं. देखिये -



राधे का निर्देशन करेंगे प्रभु देवा और निर्माता हैं सलमान खान, सोहेल खान और अतुल अग्निहोत्री. यह सलमान खान और प्रभु ददेवा की एक साथ तीसरी फिल्म होगी, इससे पहले प्रभु देवा सलमान को लेकर 2007 की फिल्म 'वांटेड' भी बना चुके हैं जिसके बाद दबंग 3 और अब राधे में दोनों तीसरी बार काम करेंगे.

यह फिल्म हमें अगले साल ईद पर देखने को मिलेगी इसीलिए सलमान ने फिल्म की शूटिंग भी बिना वक़्त जाया किये शुरु कर दी है ताकि फिल्म सही वक़्त पर रिलीज़ की जा सके. सलमान की इस फिल्म में विलन का किरदार निभाएंगे उसके साथ 'सुल्तान' और 'किक' में काम कर चुके रणदीप हूडा. राधे अगले साल 22 मई को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load