वोग मैगज़ीन कवर पर हॉटनेस बिखेरती कैटरिना कैफ!

वोग मैगज़ीन कवर पर हॉटनेस बिखेरती कैटरिना कैफ!
By Vikas Tiwari

बॉलीवुड में जब - जब खूबसूरती की बात होती है तब - तब कैटरिना कैफ का नाम सबसे ऊपर आता है. जितने फैन्स कैटरीना की खूबसूरती के दीवाने हैं शायद ही किसी और बॉलीवुड अभिनेत्री के हों और हाल ही में कैटरिना ने वोग मैगज़ीन के नवम्बर संस्करण के लिए जो शूट किया है उसकी तस्वीरें देख कर कैटरिना के चाहने वालों की संख्या और बढ़ती जा रही है.

कैटरिना इस शूट की अपनी तस्वीरों में बेहद हॉट और मनमोहक नज़र आ रही है और ग्लैमर से भरी इन तस्वीरों में बढती सर्दी में भी कैटरिना हॉटनेस का जलवा बिखेरती नज़र आ रही हैं. देखिये -







कुछ दिन पहले ही कैटरिना जीक्यू मैगज़ीन के कवर पर भी इसी तरह छाई हुई थी और वोग मैगज़ीन के नवम्बर एडिशन में वे हॉटनेस को अगले लेवल पर ले गयी हैं. फिल्मों की बात करें तो कैटरिना हमें जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ नज़र आएंगी.

इस फिल्म से कैटरिना और अक्षय 10 साल बाद परदे एक साथ दिखने वाले हैं. सूर्यवंशी एक एक्शन फिल्म है जिसमे अक्षय कुमार हमें पुलिस ऑफिसर के किरदार में नज़र आएँगे और साथ ही सिकंदर खेर, निकितिन धीर नीना गुप्ता और रणवीर सिंह और अजय देवगन भी कैमिया रोल में नज़र आएँगे. यह फिल्म अगले साल 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load