दबंग 3 से रोमांटिक गाना 'नैना लड़े' रिलीज़!

दबंग 3 से रोमांटिक गाना 'नैना लड़े' रिलीज़!
By Vikas Tiwari

सलमान खान की 'दबंग 3' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म है मगर इसे रिलीज़ होने में अभी लगभग 1 महीने से ज्यादा का समय बाकी है. फैन्स चुलबुल पाण्डेय को देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और ऐसे में फिल्म के निर्माताओं ने फैन्स में फिल्म को लेकर उत्साह बनाए रखने के लिए अब फिल्म का म्यूजिक रिलीज़ करना शुरु कर दिया है और सबसे पहले गाना 'नैना लड़े' जारी हो भी गया है.

जी हाँ, मगर दिलचस्प बात ये है की इस गाने का फ़िलहाल ऑडियो ही जारी किया गया है जो की बॉलीवुड के लिए नयी बात है खासकर तब जब बात फिल्म के मुख्य गाने की हो. सलमान ने थोड़ी देर में पहले ही गाने का ऑडियो इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर किया है. सुनिए पूरा गाना -



गाने को गाया है जावेद अली ने, लिखा है डेनिश सबरी ने और म्यूजिक दिया है साजिद - वाजिद ने. गाना सुनने में तो खूबसूरत है मगर यह गाना अगर इसके विडियो के साथ रिलीज़ किया जाता तो फैन्स को ज्यादा ख़ुशी होती खैर देर से सही विडियो हमें देखने को मिलेगा ज़रूर.

बता दें की प्रभु देवा के निर्देशन में बनी दबंग 3 में सलमान खान के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज़ खान, माही गिल, साई मंजरेकर, कीचा सुदीप, पंकज त्रिपाठी, के के मेनन और महेश मंजरेकर भी अहम् किरदारों में नज़र आएँगे. दबंग 3, 20 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load