अनुष्का शर्मा चाहे एक साल से फ़िल्मी परदे से गायब हैं मगर इस बीच उनकी स्टारडम में कोई कमी नहीं ये है और उनकी फैन्स की संख्या दिन प्रतिदिन बढती ही जा रही है. हाल ही में उन्होंने पति विराट कोहली के साथ भूटान में अपने वेकेशन की तसवीरें फैन्स के साथ साझा की थी और अब अनुष्का ने वोग के नवंबर संस्करण के लिए शूट से अपनी हॉट तस्वीरों के ज़रिये इन्स्टाग्राम पर गर्मी बढ़ा दी है .
अनुष्का इंस्टाग्राम पर वोग नवंबर शूट पिक्स में अपने आकर्षक हॉट अवतार में नज़र आ रही हैं और उनके चाहने वाले अनुष्का का यह अवतार देख कर और ज्यादा दीवाने हुए जा रहे हैं. देखिये -
अनुष्का शर्मा हमें आखिरी बार फ़िल्मी परदे पर शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में नज़र आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी और तब से उन्होंने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है.
हालांकि कुछ दिन पहले रोहित शेट्टी और फराह खान की 'सत्ते पे सत्ता' रमक में ऋतिक रॉशन के साथ अनुष्का के काम करने की खबरें आई थीं, मगर अनुष्का की तरफ से अब तक खबर की पुष्टि नहीं की गयी है.


