By Vikas Tiwari
दबंग 3 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है और सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा को एक बार फिर चुलबुल पाण्डेय और रज्जो के रूप में धमाल मचाते देखने के लिए फैन्स दिन प्रतिदिन और उत्सुक होते जा रहे हैं. फिल्म के रोमांटिक गाने 'नैना लड़ें' के बाद अब आपको एंटरटेन करने के लिए फिल्म से अगला गाना सलमान खान की आवाज़ में रिलीज़ किया गया है.
जी हाँ, गाने का नाम है 'यूँ करके' और चुलबुल पाण्डेय ने इसे पूरे दिल से गाया है जो की आपको गाना सुन के पता भी चल जाएगा. यूँ करके को आवाज़ दी है सलमान खान और पायल देव ने, लिखा है डेनिश सबरी ने और म्यूजिक दिया है साजिद - वाजिद ने. नैना लड़ें' की ही तरह इस गाने का भी ऑडियो ही जारी हुआ है. सुनिये गाना -
बता दें की दबंग 3, दबंग 2 का सीधा सीक्वल है जिसमे इस बार सलमान हमें उम्र की 2 अलग - अलग अवस्थाओं में दिखाई देंगे. एक जवान चुलबुल पाण्डेय का जो की साई मंजरेकर के साथ रोमांस करता दिखेगा और दूसरा हमारे रॉबिनहुड पाण्डेय का जिनकी जोड़ी रज्जो के साथ बरकरार है.
बता दें प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही 'दबंग 3' में सलमान के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा, कीचा सुदीप, अरबाज़ खान, माही गिल और साई मंजरेकर भी मुख्य किरदारों में नज़र आएँगे. दबंग 3, 20 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
दबंग 3 से सलमान की आवाज़ में 'यूँ करके' थिरकने पर कर देगा मजबूर!
-
Saturday, November 09, 2019


