अक्षय ने किया 'बेल बॉटम' से फर्स्ट लुक शेयर, कहा रीमेक नहीं ओरिजिनल है!

अक्षय ने किया 'बेल बॉटम' से फर्स्ट लुक शेयर, कहा रीमेक नहीं ओरिजिनल है!
By Vikas Tiwari

अक्षय कुमार जिनकी हालिया रिलीज़ कॉमेडी फिल्म हॉउसफुल 4 फैन्स को इतनी पसंद आई कि फ़िल्म अब तक 192 करोड़ से ज़्यादा का बिज़नेस कर चुकी है और 200 करोड़ के आंकड़े की तरफ तेज़ी से बढ़ती दिख रही है और इसी बीच अक्षय अपने फैन्स के लिए एक और दिलचस्प चीज़ लेकर हाज़िर है, जी हम बात कर रहे हैं अक्षय की 80 के दशक के बैकड्रॉप पर बन रही फिल्म 'बेल बॉटम' की.

कुछ दिन पहले ही यह खबर आई थी कि अक्षय कुमार ने 'बेल बॉटम' नाम की एक थ्रिलर फ़िल्म साइन की है और बिना वक़्त ज़ाया किये फ़िल्म के निर्माताओं ने बेल बॉटम से अक्षय के किरदार का पहला का पोस्टर भी जारी कर दिया है. अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ पोस्टर साझा किया जिसमे वे काफी दिलचस्प अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं, देखिये -



अक्षय ने लिखा है कि बेल बॉटम एक 80 के दशक की स्पाई थ्रिलर यानी एक जासूस की कहानी होगी जिसका निर्देशन करेंगे रंजीत तिवारी, निर्माता होंगे वशु भगनानी और यह रिलीज़ होगी जनवरी 22, 2021 को. फ़िल्म का पोस्टर आपको अक्षय की फ़िल्म 'वन्स अपॉन ऐ टाइम इन मुम्बई दोबारा' की याद दिलाता है. अक्षय ने एक फैन के कमेंट का रिप्लाई करते हुए ताया कि यह फ़िल्म एक ओरिजिनल कहानी है ना कि किसी कन्नड़ फ़िल्म का रीमेक.

गौरतलब है कि यह अक्षय के दिलचस्प फ़िल्म लाइनआप की पांचवीं आगामी फिल्म होगी. इसके अलावा अक्षय इस साल क्रिसमस पर करीना कपूर, किआरा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ के साथ 'गुड न्यूज' में नज़र आएंगे जिसके बाद वे 'सूर्यवंशी', 'लक्ष्मी बम', 'बच्चन पांडेय' और फिर 'बेल बॉटम' में दिखेंगे. अक्षय के सितारे फिलहाल बुलंद नज़र आ रहे हैं उनकी फ़िल्म मिशन मंगल ने 200 करोड़ कमाए और अब हॉउसफुल 4 भी जल्द ही यह आंकड़ा छूने वाली है.

End of content

No more pages to load