पहले प्यार की याद दिला देगा दबंग 3 का गाना 'आवारा'

पहले प्यार की याद दिला देगा दबंग 3 का गाना 'आवारा'
By Vikas Tiwari

दबंग 3 के लिए सलमान के फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और उनकी उत्सुकता बनाए रखने के लिए निर्माता भी फिल्म से एक के बाद एक बेहतरीन गाने जारी कर रहे हैं जो की फैन्स का दिल जीत रहे हैं और इस लिस्ट में 'नैना लड़ें' और 'यूँ करके' के बाद अब नंबर है आवारा का जो आपको अपने पहले और आवारा इश्क की याद दिला देगा.

जी, गाना बेहद खूबसूरत है और इसे गाया है सलमान अली और मुस्कान ने, लिखा है समीर अनजान और सजिद ने और म्यूजिक दिया है साजिद- वाजिद ने. आवारा को सुन कर आपको अपने पहले प्यार और उस प्यार की आवारगी की ज़रूर याद आएगी. सुनिए -



बता दें की दबंग 3 की कहानी और फिल्म से जुडी एक - एक चीज़ को सलमान सीक्रेट रखना चाहते हैं और इसीलिए फिल्म के सभी गानों का सिर्फ ऑडियो ही जारी किया जा रहा है न की विडियो. गाने तो आपको फिल्म में ही देखने को मिलेंगे 20 दिसम्बर को.

दबंग 3 में सलमान खान के साथ ही अरबाज़ खान. सोनाक्षी सिन्हा, कीचा सुदीप, साई मंजरेकर, माही गिल, टिन्नू आनंद, निकितिन धीर, अमोल गुप्ते, पंकज त्रिपाठी, के के मेनन, नवाब शाह महेश मंजरेकर और भी कई अभिनेता अहम किरदारों में नज़र आएँगे. प्रभु देवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 दिसम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load