मरजावां की बढ़िया शुरुआत, पहले दिन हैरान करने वाली कमाई!

मरजावां की बढ़िया शुरुआत, पहले दिन हैरान करने वाली कमाई!
सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख, तारा सुतारिया और रकुल्प्रीत सिंह की रोमांटिक - थ्रिलर फिल्म मरजावां कल रिलीज़ हो गयी और फिल्म को क्रिटिक से बेहद खराब रिव्यु मिले. फिल्म की कहानी कुछ ख़ास नहीं है और 80 के दशक की फिल्मों की ही तरह यह सिंगल स्क्रीन वन लाइनर्स से भरी हुई है जिस कारण इसकी काफी किरिकिरी भी हो रही है.

लेकिन, ये सिंगल स्क्रीन वन लाइनर्स बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में कामयाब नज़र आ रहे हैं क्यूंकि मरजावां ने पहले कमाई के बढ़िया आंकडें दर्शाए हैं और उम्मीद के अनुसार ही प्रदर्शन किया है. नेगेटिव रिव्यु मिलने के बाद भी मिलाप ज़वेरी की इस फिल्म ने पहले दिन 7.03 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और सबको हैरान करके रख दिया है. तरन आदर्श ने ट्वीट करके फिल्म के पहले दिन के आंकड़ों की जानकारी दी.



इन बढ़िया आंकड़ों का श्रेय फिल्म की सिंगल स्क्रीन अपील जो जाता है और मरजावां सिंगल स्क्रीन्स में बढ़िया प्रदर्शन कर भी रही है हालांकि मल्टीप्लेक्सेस में फिल्म का प्रदर्शन ख़ास नहीं रहा है. मगर इस आंकड़े को देखते हुए कल और परसों यह फिल्म और बढ़िया बिज़नस कर सकती है और पहले वीकेंड में 25 करोड़ का आस - पास की कमाई कर सकती है.

बता दें की मिलाप ज़वेरी के निर्देशन में बनी मरजावां एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है जिसमे 'एक विलन' के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की जोड़ी एक बार फिर नज़र आई है. इन दोनों के अलावा फिल्म में तारा सुतारिया और राकुल्प्रीत सिंह भी अहम् किरदारों में नज़र आये हैं.

End of content

No more pages to load