100 करोड़ के आंकड़े की तरफ बढती आयुष्मान की 'बाला'

100 करोड़ के आंकड़े की तरफ बढती आयुष्मान की 'बाला'
आयुष्मान खुर्राना बॉलीवुड में नयी जनरेशन के सबसे प्रॉफिटेबल स्टार बन गए हैं जिनकी फिल्मे हटके कंटेंट के बावजूद पूरी फॅमिली से साथ देखी जा सकती हैं और अब उनकी लगातार आठवीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया बिज़नस करते हुए 100 करोड़ के आंकड़े की तरफ तेज़ी से बढती नज़र आ रही है.

फिल्म का नाम है 'बाला' जिसका निर्देशन किया है अमर कौशिक ने और इसमें आयुष्मान के साथ - साथ यामी गौतम और भूमि पेड्नेकर भी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आई हैं. बाला आयुष्मान खुर्राना की दूसरी हाईएस्ट वीकेंड ग्रोस्सर फिल्म बनी थी और अब फिल्म ने 90 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

बाला ने बीट शुक्रवार 3.76 करोड़, शनिवार 6.73 करोड़ और रविवार को 8.01 करोड़ का बिज़नस किया था और सोमवार को 2.25 करोड़ कमा कर यह अब तक 92.99 करोड़ रुपये जुटा चुकी है और तेज़ी से 100 करोड़ के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है. इस रफ़्तार से फिल्म इसी शुक्रवार तक 100 करोड़ कमा भी लेगी.



अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'बाला' का निर्माता हैं दिनेश विजन और फिल्म में सौरभ शुक्ला, अभिषेक बैनर्जी, जावेद जाफ़री, सीमा पाहवा भी एहम भूमिकाओं में नज़र आये हैं. बाला 8 नवम्बर को रिलीज़ हुई थी.

End of content

No more pages to load