दर्शकों के बाद 'पागलपंती' ने निर्माताओं को किया निराश, इतनी हुई कमाई

दर्शकों के बाद 'पागलपंती' ने निर्माताओं को किया निराश, इतनी हुई कमाई
जॉन अब्राहम ने 'बाटला हाउस' में एक्शन करने के बाद हमें 'पागलपंती' में कॉमेडी करके हंसाने की कोशिश की मगर ये कोशिश बुरी तरह नाकाम साबित होती दिख रही है और फिल्म की पहले वीकेंड की कमाई देख कर लगता है इसे फ्लॉप होने से अब उपरवाला भी नहीं बचा पाएगा, जी हाँ.

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म पागलपंती ने पहले दिन 5 करोड़ के आस पास की कमाई की जिसमे दूसरे दिन भी कुछ ज्यादा उछाल नहीं आया और फिल्म शनिवार को सिर्फ 6.25 करोड़ रुपये ही जुटा पायी रविवार को भी इसकी पकड़ ढीली ही रही और फिल्म ने 7-8 करोड़ के बीच का बिज़नस किया है जो कुल मिलाकार 20 करोड़ के आस पास है.

पागल्पंती के निर्माता हैं भूषण कुमार, अभिषेक पाठक, क्रिशन कुमार और कुमार मंगत पाठक. फिल्म का बजट 80 करोड़ के आस पास है. इस फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 100 करोड़ की कमाई करनी पड़ेगी और बॉक्स ऑफिस पर इसकी चाल देखते हुए फिलहाल तो 50 करोड़ रूपए कमाना भी मुश्किल नज़र आ रहा है.

बता दें की पागलपंती में जॉन अब्राहम के साथ ही अनिल कपूर, अरशद वारसी, इलियाना डी'क्रूज़, कृति खरबंदा, पुलकित सम्राट, सौरभ शुक्ला और उर्वशी रौटेला भी अहम् किरदारों में नज़र आये हैं.

End of content

No more pages to load