'हाउसफुल 5' में दिखेंगी तीन नहीं बल्कि पांच जोड़ियाँ?

'हाउसफुल 5' में दिखेंगी तीन नहीं बल्कि पांच जोड़ियाँ?
अक्षय कुमार ही दिवाली रिलीज़ कॉमेडी हाउसफुल 4 ने बेकार रिव्यु मिलने के बाद भी 200 करोड़ की कमाई कर ही ली और अक्षय की लगातार 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली दूसरी फिल्म बन गयी वो भी एक ही साल में. अब इस कामयाबी के बाद हाउसफुल 5 की और भी अक्षय ने इशारा कर दिया है.

अक्षय ने कल रात हाउसफुल 4 की सक्सेस पार्टी से फिल्म की फ्रैंचाइज़ी के सभी कलाकारों के साथ इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमे उनकी कैप्शन ने हाउसफुल 5 की तरफ इशारा किया जिसके बाद से अक्की के फैन्स हाउसफुल 5 को लेकर उत्सुक हुए जा रहे हैं. देखिये तस्वीर -



अब हाउसफुल 5 की बात की जाए तो अंदरूनी ख़बरें के हिसाब से साजिद नडीआवाला इस बार डबल धमाल करने के लिए फिल्म में पांच जोडियाँ लेकर हाज़िर होने वाले हैं. जी हाँ, सुनने में ये भी आ रहा है की साजिद ने अपनी राइटिंग टीम को फिल्म की पटकथा लिखने के लिए कह भी दिया है.

जैसे ही हाउसफुल 5 की कहानी पूरी हो जएगी उसके बाद साजिद फिल्म के लिए कलाकारों की डेट्स फाइनल करने के काम में लग जाएँगे क्यूंकि 10 कलाकारों का मतलब है की सबकी डेट्स का समन्वय करना पड़ेगा ताकि फिल्म की शूटिंग में कोई दिक्कत न आये. हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति खरबंदा, कृति सेनन और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नज़र आये हैं.

End of content

No more pages to load