ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस पर 'कमांडो 3' का पहला दिन!

ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस पर 'कमांडो 3' का पहला दिन!
विद्युत् जमवाल की एक्शन थ्रिलर फिल्म सीरीज कमांडो का तीसरा भाग 'कमांडो 3' कल रिलीज़ हो गया और फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों से ही मिले जुले रिव्यु मिले मगर उसके बावजूद आदित्य दत्त की इस फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से ज्यादा बढ़िया कलेक्शन किया है.

कमांडो 3 भारत में 2456 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई है और ट्रेड पंडितों का मानना था की आदित्य दत्त की ये फिल्म पहले दिन 3-4 करोड़ का बिज़नस कर सकती है है लेकिन फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा कमाई करते हुए पहले दिन बॉक्स ऑफिस से कुल 4.74 करोड़ रुपये जुटाए हैं. तरन आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी -



बता दें की 'कमांडो 3' ने कमांडो का पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिसने रिलीज़ के पहले दिन 3.69 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म की परफॉरमेंस में आज और कल उछाल आना तय है और इस हिसाब से पहले वीकेंड कमांडो 3 लगभग 15 से 18 करोड़ के बीच की कमाई कर सकती है.

बता दें की फिल्म में विद्युत् जमवाल के साथ अदा शर्मा और अंगीरा धर भी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आई है और साथ ही गुलशन देवैया मुख्य विलन के किरदार में नज़र आये हैं. फिल्म का निर्देशन किया आदित्य दत्त ने और निर्माता हैं विपुल अमृतलाल शाह और रिलायंस एंटरटेनमेंट.

End of content

No more pages to load