कमांडो 3 की वीकेंड पर ज़बरदस्त कमाई! जुटाए इतने करोड़

कमांडो 3 की वीकेंड पर ज़बरदस्त कमाई! जुटाए इतने करोड़
विद्युत् जमवाल की 'कमांडो 3' ने पहले वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर जोर - शोर से अपना दम दिखाते हुए ज़बरदस्त आंकड़े जुटा लिए हैं और ट्रेड पंडितों को हैरान करके रख दिया है. फिल्म को क्रिटिक्स ने कुछ ख़ास रिव्यु नहीं दिए थे मगर फिर भी दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही है जो की आंकड़ों में नज़र आ रहा है.

आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी एक्शन फिल्म 'कमांडो 3' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.74 करोड़ रुपये कमाए थे और दूसरे दिन 5.64 करोड़. तीसरे दिन फिर से फिल्म ने सबको हैरान करके रख दिया है और ज़बरदस्त कमाई की है. रविवार को छुट्टी के दिन कमांडो 3 ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 7.95 करोड़ कमाए है जो की बेहतरीन है और फिल्म की कुल वीकेंड कमाई रही 18.33 करोड़. इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने कुछ देर पहले ही ट्वीट करके दी. देखिये -



कमांडो 3 का बजट लगभग 30 करोड़ रुपये हैं जो की यह फिल्म आसानी से रिकवर भी लेगी. बता दें की यह फिल्म 'कमांडो' और कमांडो 2 के सीधा सीक्वल है जिसमे विद्युत् जमवाल के साथ अदा शर्मा और अंगीरा धर मुख्य भूमिकाओं में नज़र आये हैं और साथ ही गुलशन देवैया मुख्य विलन के किरदार में. कमांडो 3 का निर्देशन किया है आदित्य दत्त ने और निर्माता हैं विपुल अमृतलाल शाह और रिलायंस एंटरटेनमेंट.

End of content

No more pages to load