50 करोड़ के पार पहुंची 'पति पत्नी और वो'

50 करोड़ के पार पहुंची 'पति पत्नी और वो'
कार्तिक आर्यन, भूमि पेड्नेकर और आनन्या पाण्डेय की कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के बढ़िया आंकड़े दिखा रही है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली और इसने वीकेंड पर लगभग 36 करोड़ का बिज़नस करके अर्जुन कपूर - कृति सेनन की 'पानीपत' को पछाड़ दिया.

वीक डेज़ पर भी फिल्म ने मज़बूत बिज़नस किया और सोमवार को 5.70 करोड़, मंगलवार को 5.35 करोड़ और बुधवार को 4.62 करोड़ का कारोबार करके फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए अब तक कुल 51.61 करोड़ रुपये कमा लिए है. इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट करके थोड़ी देर पहले दी -



बता दें की पति पत्नी और वो 1978 में रिलीज़ हुई इसी नाम की बॉलीवुड फिल्म का रीमेक है. फिल्म में कार्तिक आर्यन, भूमि पेड्नेकर और आनन्या पांडे के साथ अपार्शक्ति खुराना, मनु ऋषि चड्ढा, राजेश शर्मा और भी कई कलाकार अहम् किरदारों में दिखे हैं. फिल्म का निर्देशन किया है मुदस्सर जीजी ने और निर्माता है भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा, जूनो चोपड़ा और क्रिशन कुमार.

End of content

No more pages to load