पहले वीकेंड 'गुड न्यूज़' की बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई!

पहले वीकेंड 'गुड न्यूज़' की बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई!
अक्षय कुमार और करीना कपूर खान को जोड़ी दस साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापस लौटी है और अपना जादू भी चला रही है. यह फिल्म इसकी स्टारकास्ट और निर्माताओं दोनों के लिए गुड न्यूज़ बन कर सामने आ रही है. इस साल के आखिर में रिलीज़ हुई ये बॉलीवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और फिल्म ने पहले वीकेंड दमदार कमाई की है.

जी हाँ, अक्षय कुमार की इस कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन 17.56 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली जो की बढ़िया है और दुसरे दिन फिल्म ने बढ़त दिखाते हुए 21.78 करोड़ रुपये जुटा लिए. तीसरे दिन रविवार को फिल्म के कमाई में और बड़ा उछाल आया है 29 तारिख को राज मेहता की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से कुल 26.65 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं.



फिल्म की अब तक की कुल कमाई 65.99 करोड़ रुपये पहुँच गयी है जो की अक्षय कुमार के लिए अब तक चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग बन कर सामने आई है. गौरतलब है की गुड न्यूज़ ने ओवरसीज़ भी अच्छा परफॉर्म करते हुए पहले दिन 2.3 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 16 करोड़ रुपये कमाए हैं.

राज मेहता के निर्देशन में 'गुड न्यूज़' के निर्माता हैं करण जोहर, अपूर्वा मेहता, अरुणा भाटिया, शशांक खैतान और अक्षय कुमार. फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, किआरा अडवाणी और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिकाओं में नज़र आये हैं.

End of content

No more pages to load