आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी, अनिल कपूर और कुनाल खेमू स्टारर मोहित सूरी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मलंग' का ट्रेलर आखिरकार जारी हो गया है. फिल्म के पोस्टर्स को देख कर आपने जो कुछ भी अंदाजा लगाया होगा वो नहीं बल्कि उससे एकदम हटके और काफी ज़बरदस्त है इस रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म का ये ट्रेलर.
मलंग कहानी है 4 अलग - अलग इंसानों को जिनका शैक है क़त्ल करना और क्या होता है जब ये चारों साइको किल्लेर्स्द एक दुसरे से टकराते हैं फिल्म में दिखेगा. ट्रेलर में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, कुनाल खेमू और दिशा पाटनी सभी कभी न देखे गए अवतारों में नज़र आ रहे हैं जिन्हें देख कर आप हैरान रह जाएँगे. ट्रेलर सस्पेंस, थ्रिल और पागलपन से भरा है और सबकी परफॉरमेंस इतनी दमदार लग रही है की हर एक किरदार को बस देखते रहने का मन करता है. देखिये ट्रेलर -
ट्रेलर हर तरह से दमदार है और फिल्म में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और कुनाल खेमू के साथ - साथ अमृता खानविलकर, एंजेला क्रिस्लिंज्की, शाद रंधावा और कैथ सेकुइरा भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता हैं भूषण कुमार, क्रिशन कुमार, लव रंजन, अंकुर गर्ग और जे शेवकरमानी और ये फिल्म 7 फरवरी 2020 को रिलीज़ होने जा रही है.
'मलंग' का ट्रेलर जारी, दिखी सस्पेंस और थ्रिल से भरी दमदार परफॉरमेंसेस!
-
Monday, January 06, 2020


