इस दिन रिलीज़ होगा मलंग का रोमांटिक गाना 'हमराह', पोस्टर जारी!

इस दिन रिलीज़ होगा मलंग का रोमांटिक गाना 'हमराह', पोस्टर जारी!
आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की सुपरहॉट जोड़ी और केमिस्ट्री हमें जल्द ही मोहित सूरी की आगामी रोमांटिक - थ्रिलर फिल्म 'मलंग' में देखने को मिलने वाली है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर को ज़बरदस्त रेस्पौंस मिलने के बाद इसके दोनों गानों 'चल घर चलें' और 'मलंग' टाइटल ट्रैक को भी काफी पसंद किया गया है और अब इसका अगला गाना हमराह भी रिलीज़ के लिए तैयार है.

जी, 'हमराह' एक रोमांटिक गाना है जो की 23 जनवरी यानी गुरूवार को रिलीज़ किया जाएगा. टी सीरीज़ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर थोड़ी देर पहले ही गाने का पोस्टर साझा किया गया है जिसमे दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर एक साथ काफी हॉट अंदाज़ में एक दूसरे में खोये हुए नज़र आ रहे हैं. देखिये पोस्टर -



मोहित सूरी के निर्देशन में मलंग में दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर के साथ अनिल कपूर, कुनाल केम्मू, अमृता खानविलकर, एंजेला क्रिस्लिंज्की, एली अवराम और शाद रंधावा भी अहम किरदारों में दिखेंगे. फिल्म के निर्माता हैं भूषण कुमार, क्रिशन कुमार, लव रंजन, अंकुर गर्ग और जे शेवकरमानी और ये 7 फरवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load