अक्षय की बच्चन पाण्डेय का धांसू पोस्टर जारी, मिली नयी रिलीज़ डेट!

अक्षय की बच्चन पाण्डेय का धांसू पोस्टर जारी, मिली नयी रिलीज़ डेट!
अक्षय कुमार के फैन्स के लिए ये साल ताबड़तोड़ जाने वाला है, मार्च में वे रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' में कैटरिना कैफ के साथ दिखेंगे, मई में किआरा आडवाणी के साथ 'लक्ष्मी बम' में और नवम्बर में मानुषी छिल्लर के साथ 'पृथ्वीराज' में. जिसके बाद दिसम्बर में क्रिसमस पर भी अक्षय हमें 'बच्चन पाण्डेय' में दिखने वाले थे लेकिन अब ये फिल्म आगे बढ़ गयी है और अब अगले साल रिलीज़ होगी.

जी हाँ, बच्चन पाण्डेय जो की पहले आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा के साथ 25 दिसम्बर को रिलीज़ होनी थी अब आगे बढ़ा दी गयी है. अक्षय कुमार ने थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर फिल्म से अपने किरदार का बेहद आकर्षक और दमदार पोस्टर साझा करते हुए नयी रिलीज़ डेट का ऐलान किया जो की 22 जनवरी 2021 है. देखिये -



पोस्टर काफी दिलचस्प है और अक्षय का ये लुक देख कर फैन्स इस फिल्म के लिए और भी ज़्यादा उत्सुक हो रहे हैं. बता दें की हाउसफुल 4 के निर्देशक फरहाद समजी ही इस फिल्म को भी डायरेक्ट करेंगे जिसमे फिर एक बार अक्षय के साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में दिखेंगी. बच्चन पाण्डेय के निर्माता हैं साजिद नडीआडवाला और फिल्म को आमिर खान लाल सिंह चड्ढा के साथ भिड़ने से काफी नुक्सान हो सकता है इसलिए अब ये 22 जनवरी 2021 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load