इरफ़ान खान की 2017 की सुपरहिट फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल अंग्रेजी मीडियम इस साल की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है जिसे देखने हम सभी दिल थाम कर इंतज़ार कर रहे हैं. फिल्म में पहली बार इरफ़ान खान और करीना कपूर की जोड़ी नजर आएगी और कल ही फिल्म से इरफ़ान खान और राधिका मदान का पहला पोस्टर जारी करने के बाद अब निर्माताओं ने आख़िरकार इसका ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है.
अंग्रेजी मीडियम कहानी है चम्पक की जो की राजस्थान के एक शहर में एक मिठाई की एक दूकान चलाता है और उसका हाथ अंग्रेजी में काफी तंग है. उसकी बेटी तरीका अपने स्कूल की टॉपर है और वह आगे पढने के लिए लन्दन जाना चाहती है जिसके लिए करोड़ों रुपये की फीस की ज़रुरत है. चम्पक के पास इतनी बड़ी रकम नहीं है लेकिन वह अपनी बेटी के सपने पूरे करने के लिए कुछ भी करने को तैयार है और इसके लिए लन्दन जाता है जिसके बाद कहानी में क्या मोड़ आता है और तारिका के सपनें पूरे होते या नहीं ये हमें पता चलगे जब फिल्म रिलीज़ होगी. फिलहाल देखिये ट्रेलर -
ट्रेलर बेहद मज़ेदार और इरफ़ान खान, राधिका मदान और दीपक डोबरियाल सभी का प्रदर्शन दमदार लग रहा है. होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी अंग्रेजी मीडियम में इरफ़ान खान, करीना कपूर, राधिका मदान और दीपक दोरियाल मुख्य किरदारों में दिखेंगे. साथ ही किकु शारदा, रणवीर शोरे, डिंपल कपाड़िया, मनु ऋषि, पंकज त्रिपाठी और भी कई कलाकार अहम् किरदारों में दिखेंगे. फिल्म के निर्माता हैं दिनेश वीजन और ये हमें 20 मार्च को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.
अंग्रेजी मीडियम ट्रेलर: दिल छू लेगी बाप-बेटी की प्यार भरी कहानी
-
Thursday, February 13, 2020


