आयुष्मान दे रहे फैन्स को लॉकडाउन में उम्मीद कहा, 'मेंरे लिए तुम काफी हो'

आयुष्मान दे रहे फैन्स को लॉकडाउन में उम्मीद कहा, 'मेंरे लिए तुम काफी हो'
कोरोना वायरस के कारण देशभर में लगे लॉक'डाउन के कारण हर कोई फ़िलहाल अपने - अपने घरों में कैद हो कर रह गया है. लोग जहाँ हैं वहीँ समय बिताने को मजबूर हैं मगर ज़्यादातर लोग इस समय अपने - अपने परिवारों के साथ वक़्त बिता रहे हैं जो की वे पिछले कई सालों से नहीं कर पाए थे. अब लॉक डाउन कब ख़त्म होगा इसका तो फिलहाल कोई आईडिया नहीं है मगर इस समय आयुष्मान खुर्राना फैन्स को उम्मीद देने के लिए ये कह रहे हैं है की आप जिसके भी साथ रह रहे हैं उनसे ये कह सकते हैं की मेरे लिए तुम काफी हो.

जी हाँ, आयुष्मान ने हाल ही में अपनी आखिरी फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का रोमांटिक गाना 'मेरे लये तुम काफी हो' इन्स्टाग्राम पर गा कर लोगों को ये मेसेज दिया की आपके पास संकट की इस घडी में जो है और जितना है वो काफी है. देखिये विडियो -



बता दें की हितेश केवल्या के निर्देशन में बनी फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान एक समलैंगिक जोड़े की प्रेम कहानी थी जिसे काफी तारीफ मिली थी. आयुष्मान की अफ्ली फिल्म है शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा 'गुलाबो सिताबो' जिसमे वे अमिताभ बच्चन और नाल्नीश नील के साथ नज़र आएँगे. फिल्म के निर्माता हैं रॉनि लाहिरी और शील कुमार और ये 17 अप्रैल यानी आज रिलीज़ होनी थी मगर अब हालात सामान्य होने के बाद ही हमें देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load