अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बेल बॉटम' में लोगों को दीवाना बनाएंगी वाणी कपूर!

अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बेल बॉटम' में लोगों को दीवाना बनाएंगी वाणी कपूर!
कुछ समय पहले अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म फिल्म बेल बॉटम से अपना फर्स्ट लुक साझा किया था जिसे देख कर ही फैन्स अक्षय की इस फिल्म के लिए काफी उत्सुक हो उठे थे| अब एक ऐसी फिल्म आ रही है जिसे सुन कर फैन्स की ये उत्सुकता अब और भी ज्यादा बढ़ने वाली है |

हाल ही में वाणी कपूर ने इन्स्टाग्राम पर अक्षय कुमार के साथ एक तस्वीर साझा क्र बताया की वे इस फिल्म में अक्षय के साथ नज़र आएंगी| वाणी ने अपनी पोस्ट में बताया की वे रंजित तिवारी की इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का हिस्सा बन कर काफी खुश हैं और साथ ही अक्षय के साथ पहली बार काम करने को लेकर भी काफी उत्साहित हैं| | इस खबर को सुनते ही फैन्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, देखिये वाणी की पोस्ट -



फिलहाल अक्षय कुमार के फैंस उनकी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' के रिलीज होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं। पहले ये फिल्म मार्च महीने में रिलीज होने वाली थी, परन्तु कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी।

इस फिल्म में अक्षय के अलावा, अजय देवगन, रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ भी लोगों को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं। आने वाले समय में अक्षय साजिद नडियाडवाला निर्देशित 'बच्चन पण्डे' और चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित 'पृथ्वीराज' जैसी फ़िल्मों में अपने चाहने वालों का मनोरंजन करते नजर आएँगे|

End of content

No more pages to load