इस दिन होगी कुणाल की फिल्म 'लूटकेस' रिलीज, फैंस में काफी उत्साह!

इस दिन होगी कुणाल की फिल्म 'लूटकेस' रिलीज, फैंस में काफी उत्साह!
'कलंक' और 'मलंग' जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग दिखाने वाले अभिनेता कुनाल केमू के चाहनेवाले फिलहाल उनकी आगामी फिल्म लूटकेस का इंतज़ार कर रहे हैं| 'लूटकेस' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जो किन्ही करान से कई महीनों से रिलीज़ नहीं हो पा रही थी लेकिन हाल ही में कुनाल ने इसकी रिलीज़ डेट फैन्स के साथ इन्स्टाग्राम पर साझा की |

कुणाल केमू ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में लूटकेस का नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा ''मैं आप लोगों के साथ इस जानकारी को साझा करने के लिए बहुत खुश और उत्साहित हूं! हम आपकी सुरक्षा और सुविधा के लिए फिल्म 'लूटकेस' आपके घर लेकर आ रहे हैं, तो आप 31 जुलाई 2020 को डिज्नी+ हॉटस्टार पर फिल्म जरूर देखिएगा"| देखिये पोस्ट -



राजेश कृष्णन निर्देशित इस फिल्म में कुणाल के साथ रसिका दुग्गल भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं और साथ ही गजराज राव, रणवीर शोरे और विजय राज़ भी अहम् किरदारों में दिखेंगे| इसका निर्माण कार्य फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ ने संभाला है और लूटकेस अब आपको, 31 जुलाई को डिज़्नी+ हॉटस्टार पर देखने को मिलेगी|

End of content

No more pages to load