'शकुंतला देवी' के टीजर में विद्या ने दिखाया ये अवतार, इस दिन होगा ट्रेलर रिलीज़

'शकुंतला देवी' के टीजर में विद्या ने दिखाया ये अवतार, इस दिन होगा ट्रेलर रिलीज़
कुछ समय पहले अपनी पहली शॉर्ट फिल्म 'नटखट' को लेकर काफी सुर्ख़ियों में रही बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'शकुंतला देवी' का टीजर जारी किया है। यह देखने में बड़ा मजेदार लग रहा है और इसमें विद्या का अलग ही अंदाज़ देखने को मिला है। इसके जरिये उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर 15 जुलाई 2020 को यानि की कल रिलीज किया जाएगा।

विद्या बालन द्वारा शेयर किये गए टीजर में उनका किरदार बच्चों को बोल कहता सुनाई देता है कि, ''मैथ्स में रूल्स नहीं है सिर्फ जादू है। मैं शकुंतला, तो तैयार हो आप लोग मेरे बेस्ट फ्रेंड मैथ के साथ दोस्ती करने के लिए?''। उनके इस मज़ेदार टीज़र को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। देखिये -



इस समय विद्या बालन, अनु मेनन निर्देशित अपनी आने वाली फिल्म 'शकुंतला देवी ' को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रही हैं। इस फिल्म में विद्या भारत की गणित विशेषज्ञ स्वर्गीय शकुंतला देवी का किरदार निभाती नजर आएगीं | शकुंतला देवी जी को साइंस की दुनिया में ह्यूमन कंप्यूटर के नाम से जाना जाता था। विद्या के फैंस उनकी आने वाली फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load