सैफ अली खान व अर्जुन कपूर दिखेंगे पवन कृपलानी की हॉरर-कॉमेडी 'भूत पुलिस' में!

सैफ अली खान व अर्जुन कपूर दिखेंगे पवन कृपलानी की हॉरर-कॉमेडी 'भूत पुलिस' में!
सैफ अली खान और अर्जुन कपूर की जोड़ी उन जोड़ियों में से एक हैं जिन्होंने आज तक किसी भी फिल्म में स्क्रीन स्पेस साझा नहीं किया है | लेकिन दोनों के फैन्स के लिए खुशखबरी ये है की जल्द ही इनकी नई - नवेली जोड़ी स्क्रीन पर एक साथ नज़र आने वाली है | ये फिल्म एक हॉरर - कॉमेडी होगी जिसकी शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी |

फिल्म का टाइटल होगा 'भूत - पुलिस' और इसका निर्देशन करेंगे 'रागिनी एमएमएस' बनाने वाले पवन कृपलानी | इसके निर्माता होंगे रमेश तौरानी व अक्षाई पूरी और नाम पर अगर विचार किया जाए तो ऐसा लगता है की अर्जुन कपूर और सैफ अली खान हमें फिल्म में भूत पकड़ते हुए नज़र आने वाले हैं |



बता दें की सैफ अली खान और अर्जुन कपूर दोनों ने ही पिछले कई साल से कोई भी सोलो हिट फिल्म नहीं दी है | सैफ की जवानी जानेमन भी ख़ास कमाल नहीं कर पायी थी वहीँ अर्जुन कपूर की भी इंडियास मोस्ट वांटेड और पानीपत ने भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं माँगा | ऐसे में दोनों का एक साथ आना इनके फैन्स के लिए एक हिट लेकर आ सकता है |

End of content

No more pages to load