बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ हाल ही में अपने मित्र अभिनेता रणबीर कपूर के साथ स्पेन में समुद्रतट (बीच) पर बिकिनी पहनकर छुट्टियां मनाती पकड़ी गईं।
वैसे ये दोनों हाल ही के दिनों में कभी लंदन में, कभी श्रीलंका में और कभी दुबई में भी साथ-साथ दिखाई देते रहे हैं, जिससे लगता है कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ पूरी दुनिया की सैर करने निकले हुए हैं।
दरअसल, दुनिया के कई खास कोनों से रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की तस्वीरें लगभग रोज सामने आ रही हैं, और हाल ही जुलाई के शुरू में स्पेन के इबिज़ा में एक बीच पर कैटरीना कैफ बिकिनी पहने रणबीर कपूर के साथ मस्ती करती दिखाई दी थीं।
स्पेन में पकडे गए रणबीर-कैटरीना
-
Friday, July 26, 2013



