क्या कैट ने बेच दी सलमान की गिफ्ट की हुई गाड़ी?

क्या कैट ने बेच दी सलमान की गिफ्ट की हुई गाड़ी?
वैसे तो रणबीर और कैट अपना प्रेम-गेम बहुत दिनों से खेलते आ रहे हैं। लेकिन आज तक दोनों की ऐसी चर्चा कभी नही हुई थी, जैसी इन दिनों चल रही हैं। जब से दोनों की अंतरंग तस्वीरे ख़बरों में छाई हैं, तभी से कभी रणबीर के घर वालो की प्रतिक्रिया सामने आती हैं, तो कभी सलमान के मीडिया पर भड़कने की।

अब तक रणबीर और कैट की लुक्का छिपी के बीच में से फिर भी कभी-कभी सलमान और कैट के साथ होने की खबर तो आ ही जाती थी। लेकिन जब से रणबीर और कैट की श्रीलंका के समुद्र किनारे वाली फोटो सामने आई हैं, तब से तो सलमान और कैट का सिरे से अलग होना साफ़ ही हो गया हैं।

अब तो सलमान और कैट के अलगाव की ख़बरें ऐसी भी आ रही हैं, कि दोनों एक दूसरे से जुड़ी चीजें भी अपने से दूर करने में लगे हैं। यानी कि दोनों के बीच की रही सही गुंजाईश भी ख़त्म हो गई हैं।

खबर तो यहाँ तक भी आ रही हैं कि कैट ने सलमान की उपहार में दी हुई गाड़ी 'ओडी' भी बेच दी हैं। साथ ही सलमान भी कैट से जुड़ी हर चीज को अपने से दूर करने में लगे हैं।

End of content

No more pages to load