'कृष-3' का ट्रेलर हुआ लाँच

'कृष-3' का ट्रेलर हुआ लाँच
ऋतिक की सर्जरी के बाद उनकी फिल्म 'कृष-3' की गति भी थोड़ी धीमी सी पड गई थी। लेकिन अब ऋतिक के इस सर्जरी से उबरने के बाद फिल्म के नये पोस्टर और इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया हैं।

इस फिल्म से एक बार फिर ऋतिक अपनी पहली फिल्म 'कृष' और 'कृष-2' की कहानी को आगे बढ़ाएंगे। लेकिन इस बार 'कृष-3' का सुपर हीरो पहले से ज्यादा तेज़तर्रार और ताक़तवर होगा। इस बार कृष दो-गुनी शक्तियों के साथ पर्दे पर अवतरित होगा।

फिल्म निर्माता और ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने कहा है, "इस फिल्म में लोगों को ऋतिक के तीन अवतार देखने को मिलेंगे पहला किरदार कृष्णा के पिता रोहित का होगा। दूसरा किरदार कृष्णा का जबकि तीसरा अहम किरदार सुपर हीरो कृष का होगा। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में प्रियंका के भी दो रूप देखने को मिलेंगे।

राकेश रोशन ने कहा,'प्रियंका अपने पहले किरदार में जहां ऋतिक की पत्नी के रूप में नजर आएगी लेकिन अचानक उनका किरदार बदल जाएगा। उन्होंने कहा इस फिल्म में विवेक ओबराय ने अच्छा काम किया है। वह एक बेहतरीन अभिनेता है।

राकेश रोशन की यह फिल्म 4 नवंबर को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में ऋतिक के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा, कंगना रानौत और विवेक ओबराय भी होंगे।

End of content

No more pages to load